*गोंडा -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम योग सुबह या शाम के समय करना ज्यादा बेहतर होता है - प्रबंधक*


             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा -अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पतञ्जलि योगपीठ व आजाद युवा विकास फाउंडेशन  के सयुंक्त  तत्त्वाधान में  कर्नेलगंज के सरयू तट के निकट प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर  माझा के पावन प्रांगण में ग्रामीणों ने  योगाभ्याश किया योग शिविर का शुभारम्भ गायत्री परिवार के जिला युवा प्रभारी अभिषेक सिंह जी ने  दीप प्रज्वलन करके प्रारम्भ किया वही गोंडा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन सेवा संस्थान के प्रबंधक हरीश गुप्ता जी ने योग दिवस कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ सोशल 
 
डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन छात्र - छात्राओं को प्रशिक्षण दिया योगाचार्य आदर्श मिश्र ने ग्रामीणों को कोरोना जैसी  महामारी से बचने व रोग प्रतिरोधक  क्षमता को बढ़ाने के दर्जनों योग के अभ्याश को बताए।फेफड़े व गले को रोग से  बचाने के लिये भस्त्रिका प्राणायाम व सिंग्रहआसन आहार विहार के बारे में व योग के यम नियम यह जीवन को तनावमुक्त बनाने में मददगार हो सकता है।
योग के फायदे -  1. मानसिक तनाव से छुटकारा- 
सुबह के समय योग करने का सबसे ज्‍यादा असर व्‍यक्‍ति की मानसिक स्‍थिति पर होता है। प्रात: योग करने से दिन भर के मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है एवं सभी कार्य आसानी एवं सरलता से हो जाते हैं।

2. वजन कम करने में सहायक - 
 योग वजन घटाने में अत्यधिक सहायक है। सूर्य नमस्‍कार, योग का ऐसा अंग है जो वजन कम करने में अत्यंत सहायक है। प्रतिदिन सूर्य नमस्‍कार करने से व्‍यक्‍ति का 10 ग्राम तक वजन कम होता है। 
3. डाईबि‍टीज रोगियों के लिए जरुरी - 
कहा जाता है कि डाईबि‍टीज एक ऐसी बीमारी है जो कभी ठीक नहीं होती। लेकिन ऐसा नहीं है, योग और प्राणायाम से इस बीमारी का इलाज भी संभव है। योग के नि‍यमित अभ्यास से डाईबि‍टीज जैसी बीमारी से राहत पाई जा सकती है।

4. मन प्रसन्‍न- 
प्रतिदिन सुबह के समय योग करने से मन दिन भर प्रसन्‍न रहता है, साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। मानसिक रोगों को दूर कर प्रसन्न रहने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है।   

5. आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्‍तरी -
  योग से मस्‍तिष्‍क सक्रिय होता है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिससे व्‍यक्‍ति का मन किसी भी कार्य में व्यवस्थित रूप से लगा रहता है एवं उसके सभी काम समय पर होने से उसका आत्‍मविश्वास भी बढ़ता है।
योग की सावधानियां - 
1. योग सुबह या शाम के समय करना ज्‍यादा बेहतर होगा। 
2. योग हमेशा खाली पेट करें।
3. योग अपने शरीर के हिसाब से करें। जो आसन आप कर सकते हैं वही आसन करें।

 योग का भविष्‍य -
भारत के लिए बहुत गर्व की बात है की संपूर्ण विश्‍व में अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आज के समय में योग का उज्‍जवल भविष्‍य सामने है। वर्तमान में योग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है, जिससे आने वाले समय में योग का स्तर और व्यापक होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। योग अब विदेशों में भी अपनाया जा चुका है जो यह दर्शाता है कि योग अब अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर विकसित हो चुका है। प्रशिक्षण गुलाबचंद ने विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी दे दिया कपाल भारती अलोम विलोम भुजंग आसन वृक्षासन  चक्रासन  आदि लोगों को कराया गयाI इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगा अनुदेशक गुलाब चंद वेद प्रकाश फूलचंद उत्कर्ष कसौधन एवं छात्र-छात्राएं ऑनलाइन के माध्यम से प्रशिक्षण को सफल बनाया जिसमें प्रशिक्षक गुलाबचंद वेद प्रकाश  कसौधन फूलचंद कसौधन  उत्कर्ष कसौधन हेमंत कुमार नीरज कुमार आकाश सत्येंद्र यश कुमार संतोष सिंह , आशीष शुक्ला,  सत्यम सिंह , हरिहर प्रसाद , सोनू श्रीवास्तव , कार्तिक सिंह ,  कक्कू सिंह , आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*