*दहेज के बलबेदी पर एक और नवविवाहित की चढा दी गयी बलि,पांच घंटे घर में पडा रहा शव,दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी*
करनैलगंंज ,गोण्डा । दहेज की बलिवेदी पर एक और नवविवाहिता की बलि चढ़ा दी गई नव विवाहिता का शव करीब 5 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में 7 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न एवं दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नादी पुरवा की है। यहां शुक्रवार की देर शाम एक नव विवाहिता का शव उसके कमरे में पड़ा होने की सुगबुगाहट गांव में शुरू हुई। उसके बाद रात करीब 11 बजे इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही मृतक नवविवाहिता के पिता रामदीन निवासी ग्राम छितौनी थाना करनैलगंज ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी बेटी सुमन 22 वर्ष की शादी मई 2018 में नादीपुरवा निवासी बालक राम के पुत्र भोला के साथ की थी। लगातार उससे दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति भोला, ससुर बालक राम, सास मैनादेवी, जेठ इंद्रपाल व जेठानी, देवर विनोद, ननंद जनक लली के विरुद्ध धारा 498 ए, 304 बी व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें