*छपिया में प्राथमिक विद्यालय के छत का प्लास्टर गिरने से मची अफरा-तफरी , मासूम घायल*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर गोंडा:  प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत के नाम पर आने वाले रकम  में  व्याप्त भ्रष्टाचार के नतीजे सामने आ गए हैं |  जिसका खामियाजा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को चुकाना पड़ा है|
मामला छपिया शिक्षा क्षेत्र के दरियापुर से जुड़ा हुआ है | जहां  विद्यालय के छत का  प्लास्टर गिरने से 1 दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हो गए | 
जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है | मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से शिक्षकों ने घायल बच्चों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया | जहां इलाज जारी है | खबर लिखे जाने तक घायल बच्चों के संख्या और कराए गए मरम्मत कार्यों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी  है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*