*नगर के मुख्य चौराहे श्री गुरुनानक चौक का हुआ शिलान्यास*
नगर के मुख्य आकर्षण का केंद्र और नगर पालिका परिषद का मुख्य चौराहा का आज सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और नगर पालिका परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि श्री कमरुद्दीन के द्वारा ईंट रखकर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु नानक सत्संग सभा के चेयरमैन हरजीत सिंह छाबड़ा महेंद्र सिंह छाबड़ा जसपाल सलूजा सभासद प्रकाश आर्य हीरु मौजूद रहे इस अवसर पर गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव ने बताया कि इस चौराहे पर ट्रैफिक लाइट समेत अन्य सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी छेदी पुरवा वार्ड के सभासद प्रकाश आर्य हीरू ने अपने तरफ से रुपए 5100 की धनराशि देने की घोषणा की और उन्होंने यह प्रस्ताव रखा है कि नगर पालिका परिषद की बोर्ड की अगली बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा की सभी सभासद एक ₹100000 की धनराशि गुरु नानक सत्संग सभा को दें जिससे यह चौराहा जनपद में सबसे अच्छा चौराहा बन सके और अन्य जनपदों के लिए एक मिसाल कायम करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें