रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार की देर शाम मंदिर में आरती के समय भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के प्रति शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें ग्रामीणों ने सामाजिक दूरी बनाकर चीन के विरोध में नारेबाजी की और चीन में निर्मित सामग्री का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। साथ ही मंदिर के महंत व जिला पंचायत सदस्य सुनील पुरी की अगुवाई में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
मंदिर में आरती के दौरान भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आसपास के करीब 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें