दिलीप शुक्ला बने वर्कर्स फ्रंट के देवीपाटन मण्ड़ल के संयोजकहर जनपद में करें संगठन का विस्तार-दिनकर
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
15 जून 2020, गोंड़ा के चर्चित टेªड यूनियन नेता दिलीप शुक्ला को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त श्रमिक महासंघ यू. पी. वर्कर्स फ्रंट का देवीपाटन मण्ड़ल, गोण्ड़ा का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र आज दिलीप शुक्ला को वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने दिया। गौरतलब हो कि वर्कर्स फ्रंट ने हाल ही में इलाहाबाद में जनहित याचिका दाखिल कर योगी सरकार को काम के घंटे बारह करने के आदेश को वापस लेने को मजबूर किया था। नियुक्ति पत्र में श्रमिक नेता दिलीप शुक्ला से उम्मीद की गयी है कि वह देवीपाटन मण्ड़ल गोण्ड़ा में सभी जनपदों में कार्यरत श्रमिकों, मनरेगा मजदूरों, प्रवासी मजदूरों, आगंनबाड़ी, आशा, मिड डे मील रसोईया, पंचायत मित्र समेत सभी स्कीम कर्मियों के हितों के लिए संगठन निर्मित करने और संगठन का विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगें। पत्र की प्रतिलिपि उपश्रमायुक्त, देवीपाटन मंड़ल को भी प्रेषित की गयी है।
(दिनकर कपूर)
अध्यक्ष
यू. पी. वर्कर्स फ्रंट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें