*कोरोना वैश्विक महामारीको दावत दे रहे हैं व्यापारी।डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मोतीगंज के व्यापारी।**मोतीगंज व्यापारियों को न तो लॉकडाउन का असर ना तो साप्ताहिक बंदी का असर**कोरोना वैश्विक महामारी को दावत दे रहे हैं व्यापारी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज।।गोण्डा।। —– डीएम साहब आपके आदेश का मोतीगंज बाजार में लॉकडाउन व सप्ताहिक बंदी का व्यापारियों में कोई असर नहीं है। इस बाजार के व्यापारी प्रतिदिन के भात रोज दुकानें खोलकर अपना व्यापार कर रहे हैं ना तो कोई इस बाजार में रोस्टर का असर है सभी दुकाने नियमित खुलती है।
विदित हो कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरा देश जंग लड रहा है। तो दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है फिर भी मोतीगंज बाजार के व्यापारी लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ना तो यहां के बाजार के व्यापारियों को शासन प्रशासन के आदेश का पालन करने की प्रवाह है और न कोरोना संक्रमित लोगों से भय है। इस बाजार के व्यापारी न तो मास्क लगाकर दुकान पर बैठते हैं न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। और न ही दुकानों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं।
आज रविवार को पूर्ण बंदी होने के बावजूद भी मोतीगंज बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों को खोले रहे। मोतीगंज पुलिस को जब व्यापारियों द्वारा बाजार खुले होने की जानकारी हुई तो पुलिस दल ने बाजार में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया।
खुले बाजार की दुकानों कोबंद कराने में मोतीगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव उप निरीक्षक कौशल किशोर पांडे उप निरीक्षक राकेश पाल अपने हमराही सिपाहियों के साथ बाजार पहुंचकर दुकानों को बंद कराया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें