*कानपुर शेल्टर होम कांड की न्यायिक जांच हो*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मथुरा 25 जून । उत्तर प्रदेश महिला फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, अखिल भारतीय नौजवान सभा, के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर के राजकीय बालिका गृह में लड़कियां कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने,7 लड़कियां गर्भवती पाए जाने एवं 1 लड़की एड्स पीड़ित पाए जाने के विरुद्ध एक प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर किया गया, जिसमें उक्त कांड की न्यायिक जांच कराए जाने, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने, महिला बाल विकास मंत्री को तत्काल इस्तीफा देने, समूचे प्रकरण पर सरकारी एक श्वेत पत्र जारी करने, निश्चित समयावधि में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा गृह मॉनिटरिंग करने, कानपुर कांड की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने, मथुरा जनपद के शेल्टर होम की जांच कराए जाने, पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि को वापस लेने, जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट के नाम पर गर्भवती महिलाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए तथा उन्हें जननी सुरक्षा की सुविधा दिए जाने, बेरोजगारों को ₹10000 बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। इस मौके पर
कामरेड गफ्फारअब्बास एडवोकेट, राधा चौधरी, रवि शर्मा, मुनेश कुमार अकबरपूरिया,जब्बार अब्बास एडवोकेट, बृजेश पाल, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एडवोकेट, याकूब शाह, परवेज आलम, उज्जैफ आलम, गौरव कुमार, गब्बर, दिनेश शर्मा, रजनी शर्मा, हेमलता, कमलेश, अनार देवी, राजरानी, कोमल, संजू, विमला, रश्मि देवी, स
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें