*भगवान भरोसे चल रहा है धानेपुर,मेहनौन विद्युत सप्लाई* *नहीं उठाते फोन,, जिम्मेदार अधिकारी*


             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
धानेपुर गोंडा।
 थाना क्षेत्र में स्तिथ लगे दो विद्युत उपकेन्द्र के आला अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे की एक तरफ केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार  गांव में लाइट पहुचाने का कार्य कर रहे हैं।तो वहीं दूसरी ओर धानेपुर व मेहनौन के विद्युत उपकेंद्र के आला अधिकारी अपनी लापरवाही से पूरे क्षेत्र में मशहूर है दोनों पावरहाउस के जिम्मेदार अधिकारी ही कभी फोन नहीं उठाते हैं कर्मचारियों की बात ही अलग है और जिम्मेदार अधिकारी के पास ज्यादा फोन करो तो ब्लैक लिस्ट नंबर में डाल देते हैं, वही सूत्रों की मानें तो रात के समय हमेशा उनका मोबाइल बंद  ही रहता है।,संविदा व निविदा कर्मी मिलाकर कई दर्जन लोगों की भर्ती हुई है।जो परमानेंट लाइनमैन है वह अपनी तनख्वाह का कुछ अंश देकर प्राइवेट लाइनमैन से तार जुड़वाने का काम करते हैं इसी बात को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रहती है । विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा घटने की संभावनाएं बनी रहती हैं। मेहनौन और धानेपुर में चर्चा यह भी है कि तार जोड़ने के नाम पर 100 से ₹200 की वसूली भी की जाती है जिस पर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है इस पर उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए ।जब इस विषय में जेई से फोन पर वार्ता करना चाहा तो उनका मोबाइल खबर लिखे जाने तक फोन बंद आ रहा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*