*करनैलगंज - नगर पालिका की एक नई पहल कस्बे में प्रत्येक दुकानदार को मिलेगा कूड़ेदान*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज गोंडा।नागर पालिका की एक नई पहल जो नगर को साफ सुथरा रखने व स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए कस्बे के दुकानदारों व ठेले वालों को नगरपालिका द्वारा कूड़ेदान वितरित करने का कार्य आज नपाप प्रतिनिधि शमीम अहमद अच्छन व अधिशासी अधिकारी राजीव रंजन द्वारा स्वयं दुकानों पर जाकर सभासदों की मौजूदगी में प्रारंभ किया है जो प्रतिदिन चलता रहेगा जब तक कस्बे के सभी दुकानदारों को पूर्ण रूप से उपलब्ध नही होता।कूड़ेदान देते हुए प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी ने उनसे अपील करते हुए कड़े शब्दो में कहा कि दुकान से निकलने वाला कूड़ा कचरा यदि इधर उधर फेंका गया तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।इस मौके पर सभासद मोहम्मद साबिर,अब्दुल अजीज ,शिवाभट्ट,कर्मचारी अब्दुल रहमान,जहीर अहमद व शानू ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें