*विशिष्ट स्वदेश प्रेमी शिक्षक सुनील आनंद को मिला सम्मान*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा ।विकास खण्ड वजीरगंज के पूर्व मा. विद्यालय बाबा मठिया के विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार आनन्द को स्वदेश सेवा संस्थान भारत के द्वारा विशिष्ट स्वदेश प्रेमी सम्मान से सम्मानित किया गया है । बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्वदेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष एस बी सागर के द्वारा सम्मान पत्र देते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।आनन्द विद्यालय की शिक्षा के साथ बेटी बचाओ,वृक्षारोपण, स्वछता एवं अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहे हैं ।विद्या दान महादान अभियान, बाल श्रम दिवस पर बच्चों को गोद लेकर उन्हें बाल श्रम से मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।पूरे भारत से इस तरह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें