*न्यूज़ गोंडा - दिल दहला देने वाली खबर ,एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार कर की हत्या।*
गोंडा । भाई ने अपनी पर चलाई गोली,शहर कोतवाली के अंर्तगत जानकीनगर में बुधवार को भाई ने अपनी बहन को गोली मार दिया।जिसका शव घर में ही छ: घंटो तक पड़ी रही ।उसके बाद उस मामले को एक हादसा का रूप बनाया जा रहा था ।लेकिन कुछी देर बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।जानकी नगर स्थित प्रजापति पुरम मोहल्ले में ही दोपहर के समय भाई ने बहन साक्षी पाठक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।इनके घर के सामने कुछ रह रहे रिस्तेदारो में आवाज़ सुनी तो घटना कि सूचना मृतक की मां को दी। जिसकी मां आरती पाठक ब्यूटीपार्लर चलाती हैं।जानकारी मिलने के बाद ही वह घर पहुंची। पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया। ऐसे में पांच से छः घंटे तक मृतका का शव घर में ही पड़ा रहा।
बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एसपी आरके नैय्यर,एएसपी महेंद्र कुमार, सीओ लक्ष्मीकांत सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि भाई अंकुर ने बहन की हत्या कर दी है। पुलिस इस मामले में मां आरती की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि अभी तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया है।ज़ गोंडा - दिल दहला देने वाली खबर ,एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार कर की हत्या।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें