अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बन्दी को छोड़कर पूरे सप्ताह सभी दुकानों को खोलने की मांग की



गोण्डा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने होटल, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल के खुलने के निर्णय के पश्चात ,दुकान खोलने का रोस्टर समाप्त कर सभी दुकाने साप्ताहिक बंदी को छोड़कर सभी दिन खोलने की मांग जिला प्रशासन से की है। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि व्यापार मंडल ने 3 सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को दिया। जिसमें यह मांग की गई कि प्रतिदिन शॉपिंग मॉल खोले जाने की दशा में छोटे व्यापारियों में भी अपने ट्रेड को खोलने के प्रति असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है इसलिए साप्ताहिक बंदी को छोड़कर अन्य सभी दिन निश्चित समय अनुसार सभी ट्रेड को व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाए। व्यापार मंडल ने यह भी मांग की स्ट्रीट वेंडर /पटरी व्यवसाई के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाए। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री / जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मनसूर अहमद शमसी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, महामंत्री हामिद अली रायनी, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*