*दहेज की बलिबेदी पर चढ़ी एक और बिवाहिता,पति,सास,ससुर सहित 7 नामजद*


            रिपोर्ट सुुुरेश कनौंजिया गोण्डा

 स्थानीय कोतवाली  अंतर्गत छतौनी गाँव निवासी रामदीन पुत्र बरखंडी द्वारा अपनी बेटी की दहेज के लिये हत्या का आरोप लगाते हुये पति भोला सहित आधा दर्जन  ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी गयी तहरीर में ग्राम छतौनी निवासी  रामदीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुमन की शादी विगत 11 मई   2018 को करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नादी पुरवा निवासी भोला पुत्र बालक राम के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली जन उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। जिसपर वह कई बार बेटी के ससुराल जाकर उसे समझा-बुझाकर 
वापस चला आया। और 12 जून को रात्रि में उसे ससुराली जनों ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है, जिसपर उसने अपने रिश्तेदार बृजलाल को बेटी का हाल जानने के लिये उसके घर भेजा तो पता चला कि उसकी  मौत हो गयी है। उसने घटना की सूचना  पुलिस देकर पति भोला, सास मैना देवी, ससुर बालक राम, जेठ इंद्रपाल, उसकी पत्नी, देवर विनोद आनंद तथा जनक लली के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*