*कर्नलगंज परसपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल के चपेट में आकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत*


               रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज(गोंडा)। कर्नलगंज परसपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल के चपेट में आकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बाइक सवार को बाइक समेत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बाइक की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई।
पुलिस ने चालक सहित बाइक को हिरासत में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। घटना करनैलगंज- परसपुर मार्ग पर ग्राम नचनी करनैलगंज ग्रामीण के पास की है। रविवार की शाम ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा कंजर पुरवा निवासी रामखेलावन परसपुर मार्ग पर किसी निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने गये थे।
जहां से वापस घर आ रहे थे। उसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि चालक व बाइक को हिरासत में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिये गोंडा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*