*वाहन चेकिंग के दौरान खूब कटा अर्थदण्ड, कई वाहन चालकों को मिली हिदायत**वाहन चेकिंग के दौरान दर्जीकुआं चौकी इंचार्ज का 6 वाहन चालकों पर फूटा गुस्सा 3600 रुपए अर्थदंडसे दडित किया वाहन चालकों को*




             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 कोतवाली देहात के अंतर्गत दर्जी कुआं चौकी पर शाम होते ही लगा दिया जाता है वाहन चेकिंग। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना हेलमेट ना लगाना वाहनों में बैक लाइट न होना कोरोना से बचने के लिए फेस शील्ड या मास्क ना लगाने से तमाम वाहन चालकों को निशाने पर लेते हुए खूब सुनाई खरी-खोटी 8 चालकों को अर्थदंड जुर्माने से किया दण्डित ।
जिसकी भनक लगते ही नगर क्षेत्र के तमाम लोगों में मचा रहता हड़कंप इतना ही नहीं जब से दर्जी कुआं चौकी का प्रभार विजय प्रताप सिंह ने संभाला तबसे मानव अराजकतत्वों में खलबली मच गई हो और वह चोरी छिनैती छोड़ मानो किसी और कार्य में सम्मिलित हो गए हो जिससे अब क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह के साथ नहीं उनके आरक्षी रंजीत कुमार व राघवेन्द्र सिंह ने खूब साथ निभाया जबकि महिला कांस्टेबल प्रतिष्ठा वर्मा ने  डायट में आने वाली महिला  को  खूब कोरोनावायरस से बचने का दिया टिप्स और मास्क लगाने पर जोर दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*