*उत्तर प्रदेश (गोंडा)। मुख्यमंत्री आवास समेत 50 सरकारी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार*




             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

उत्तर प्रदेश (गोंडा)।
मुख्यमंत्री आवास समेत पचास सरकारी दफ्तरों को उड़ाने की धमकी देने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
 जिले के छपिया थाना क्षेत्र के टिकर गांव के रहने वाले स्वदेश गौड़ उर्फ राजाबाबू ने दो दिन पहले डायल 112 पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर सीएम आवास समेत 50 स्थानों को उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले मे लखनऊ के गौतमपल्ली थाने मे एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान मोबाइल नंबर की लोकेशन गोंडा जिले मे मिली। इसके बाद लखनऊ की टीम ने जिले की पुलिस टीम के साथ टीकर गांव मे छापेमारी कर स्वदेश गौड़ उर्फ राजाबाबू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले मे राजाबाबू के सगे भाई मनीष को भी सबूत मिटाने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है। मनीष पर मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल की गई मोबाइल को तोड़कर नष्ट करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों को आज मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोनो भाइयों ने पुरानी रंजिश को चलते गांव के कुछ लोगों को फंसाने की साजिश रची थी और उसी साजिश के चलते यह धमकी दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*