*दिनांक- 29 जून 2020**सेवा में महामहिम राष्ट्रपतमहोदय**भारत सरकार,नईदिल्ली एवं राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेशलखनऊ द्धारा जिलाधिकारी महोदय*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
जनपदबलरामपुरमहोदय उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल के आह्वान पर जनपद बलरामपुर की कम्युनिस्ट पार्टी एंव खेत मजदूर यूनियन द्धारा जनहित में निम्न मांग करती है।
महामहिम जी,
गत तीन सप्ताह से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार व्रद्धि होरही है। इस व्रद्धि से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें रुपये 80 प्रति लीटर के पार होगयी हैं। यह भी उस समय होरहा है जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अभूतपूर्व गिरावट आयी। इस गिरावट का लाभ आम जनता को मिल पाता उससे पहले ही केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर उत्पाद कर और राज्य सरकारों ने वैट बढ़ा दिया। रही सही कसर प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ा कर तेल कंपनियों ने पूरी कर दी। रसोई गैस की कीमतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। यह भारत ही है जहां पेट्रोल, डीजल पर विश्व में सर्वाधिक लगभग 69 प्रतिशत टैक्स लिया जारहा है।
73 साल में यह भी पहली बार हुआ है कि डीजल की कीमतें पेट्रोल से अधिक होगयी है। निश्चय ही यह बेहद संकटपूर्ण स्थिति है। इससे खेती, उद्योग, ट्रांसपोर्ट और नागरिक आवागमन सभी महंगे होगये हैं। परिणामस्वरूप महंगाई ने छलांग भरना शुरू कर दी। यह सब उस समय और अधिक तकलीफ बढ़ाने वाला है जब कोरोना संकट और लाक डाउन से भयंकर पैमाने पर बेरोजगारी फैली है और आम नागरिकों की जेब खाली है। बदतर हालत में पहुंच चुकी अर्थव्यवस्था के सामने और अधिक संकट खड़ा होगया है। इस सबसे वेपरवाह सरकार जनता को लूटने में जुटी है।
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों की मार से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम जनता को राहत दिलाने के लिये वामपंथी दल लगातार आवाज उठा रहे हैं। अभी 20 जून को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश भर में इस मूल्यव्रद्धि के खिलाफ धरने/ प्रदर्शन किये। लेकिन मगरूर सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अतएव वामपंथी दलों ने देश भर में पुनः अभियान छेड़ा है। अवाम की कुछ अन्य समस्याओं को भी उठाया गया है।
उपरयुक्त सवालों पर आज हमारे जनपद समेत समूचे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गये हैं। अतएव इस ज्ञापन के माध्यम से हम आपके समक्ष निम्न मांगें प्रेषित कर रहे हैं।
2- पेट्रोल एवं डीजल पर हाल ही के सप्ताहों में बढ़ाये गये उत्पाद कर और वैट को तत्काल वापस लिया जाये।
3- पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की पूर्व की मूल्य नियंत्रण प्रणाली लागू की जाये।
4- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कारगर रोक लगायी जाये।
5- आयकर के दायरे से बाहर समस्त परिवारों के खाते में हर माह रुपये- 7500 अगले 6 माह तक निरंतर डाले जायें।
6- हर जरूरतमन्द परिवार को प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम के हिसाब से अनाज अगले 6 माह तक निरंतर मुहैया कराया जाये।
7- उत्तर प्रदेश में चरमरा चुकी कानून व्यवस्था की हालत को नियंत्रण में किया जाये। महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोका जाये।
8- कोविड अस्पतालों और एकांत केन्द्रों की दयनीय व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाये। अधिकाधिक जांच करा कर लोगों का मानवीय संजीदगी से मुफ्त इलाज कराया जाये।
9- जनता के हित में आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का राजनैतिक उत्पीड़न बंद किया जाये। अन्य गतिविधियों की तरह विपक्ष की राजनैतिक गतिविधियों को अनलाक किया जाये।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है आप उपर्युक्त मांगों के संबंध में शीघ्र समुचित कदम उठायेंगे।
सधन्यवाद।
भवदीय
कामरेड हाजीनब्बन खाँ
जिला सचिव भा○क○पा○जनपद बलरामपुर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें