*दिनांक 29 जून 2020 57/70* *कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिले में अब तक 77 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
शासन के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में अब तक 77 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल  ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव किए  जाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल  में 01,जिला महिला अस्पताल में 01, सीएचसी पर 16, पीएचसी पर 52, कलेक्ट्रेट परिसर में 01, तहसील में 04, विकास भवन में 01 तथा आरटीओ ऑफिस में 01 हेल्प डेस्क सहित कुल 77 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
   जिला अधिकारी ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क से आम जन को एक दूसरे के संक्रमण से बचाने का प्रयास है। सभी को कोरोना वायरस के तहत जारी किये गये निर्देंशो का कड़ाई से पालन करना होगा। 
जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करे, फेस कवर/मास्क लगाये, सैनेटाइजर/ साबुन से हाथ धोएं तथा आरोग्य सेतु एवं आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*