*मण्डल में अब तक 259 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हुए-आयुक्त श्री महेंद्र कुमार* *मण्डल से अाज बुधवार को भेजे गए 591 सैम्पल* *देवीपाटन मंडल में अब मात्र 66 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष*
*मण्डल में अब तक 259 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हुए-आयुक्त श्री महेंद्र कुमार*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आयुक्त, देवीपाटन मण्डल श्री महेन्द्र कुमार ने बताया है कि मण्डल में आज तक 259 कोरोना पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत मण्डल के जनपदो में लक्षणों के आधार पर सैम्पलिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है। मण्डल के जनपदों से आज 17 जून को कोविड-19 टेस्टिंग के लिए संबद्ध प्रयोगशाला को कुल 591 सैंपल भेजे गए, जिसमें जनपद गोंडा से 90, जनपद बलरामपुर से 167, बहराइच से 239 तथा श्रावस्ती से 95 सैंपल भेजे गए हैं।
आयुक्त ने बताया कि मण्डल में कुल 330 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिसमें जनपद गोंडा में 114, बलरामपुर में 52, बहराइच में 113 तथा श्रावस्ती में 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। मंडल में जनपद श्रावस्ती के 01, बलरामपुर के 01, गोन्डा के 02 तथा बहराइच के 01, कुल 05 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि शेष 325 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 259 मरीजों को ठीक होने बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 80, बलरामपुर के 46, बहराइच के 96 तथा श्रावस्ती के 37 मरीज शामिल हैं।
आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में देवीपाटन मण्डल में अब मात्र 66 मरीज अभी ठीक होने शेष हैं, जिसमें जनपद गोंडा के 32, बलरामपुर के 05, बहराइच के 16 तथा श्रावस्ती के 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें