*कोतवाली पुलिस ने 23 बोटे सागौन की जंंगली लकडी ट्रक से किया बरामद ड्राइवर गिर्फतार वन माफिया फरार*


       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर ,गोंडा। मनकापुर क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध लदान होने पर मुखविर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक पर लदी 23 बोटा सागौन की लकडी को ट्रक सहित पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग को किया सूचित लकड़ी पकड़े जाने से लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कम्प पकडी गयी लकडी व ट्रक ड्राइवर के अनुसार एक वन माफिया का बताया जा रहा है वन माफिया मौके से फरार होने मे सफल रहा है।
बताते चले की टिकरी रेंज के स्थानीय जंगल क्षेत्रों में वन माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ों पर आरा चलाते हैं बेशकीमती लकड़ियों को काटकर वन माफिया अन्य क्षेत्रों में ले जाकर बिक्री करते हैं।
ताजा मामला शुक्रवार की मध्य रात्रि में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला है कोतवाली के चंद कदम की दूरी पर एक 12 टायर ट्रक में सागौन के 23 बोटे लदे पाए गए मुखबिर खास की सूचना पर मनकापुर पुलिस ने लकड़ी सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक चालक शहजाद पुत्र असगर निवासी भिटौरा थाना मनकापुर ने बताया है कि उक्त ट्रक व लकड़ी मनकापुर भिटौरा निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार की है।वन माफिया पुलिस की भनक लगते ही फरार होने मे सफल रहा है ।
एसएसआई बिसुन देव पांडेय ने दूरभाष पर बताया की लकड़ी के बारे में बन विभाग को सूचित कर दिया गया है वन विभाग अग्रिम कार्यवाही कर रहा है।
वही टिकरी वन अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि प्रथम दृष्टया लकड़ी वन विभाग की है, मामले में वन अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जब डी एफ ओ गोंडा से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गयी तो नम्बर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया की बयान न देना पड़े ऐसे लापरवाह अधिकारी के उदासीनता के चलते जंगल की बेस कीमती लकड़ी पर माफिया आरा चलाते हैक्या सी एम योगी ऐसे अधिकारी पर करगें कार्यवाही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*