*कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ*


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान कई लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के जिला, तहसील, ब्लाॅक व अन्य कार्यालयों मेें हेल्प डेस्क बनाया जायेगा। जिसमें कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक पोस्टर लगाकर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जो कलेक्ट्रेट में आने वाले आने वाले आगन्तुकों का नाम, पता व मो0न0 नोट करेगा। 
   जिला अधिकारी ने बताया कि बताया कि कोविड हेल्प डेस्क से आम जन को एक दूसरे के संक्रमण से बचाने का प्रयास है। सभी को कोरोना वायरस के तहत जारी किये गये निर्देंशो का कड़ाई से पालन करना होगा। 
जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करे, फेस कवर/मास्क लगाये, सैनेटाइजर/ साबुन से हाथ धोएं तथा आरोग्य सेतु एवं आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*