17 जून 2020 को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस
प्रियसाथियो
लाल सलाम
आशा है आप सभी स्वस्थ होंगे और संगठन के कार्यो में ब्यस्त होंगे तथा अपने और अपने परिवार का कॅरोना महामारी से बचाव भी कर रहे होंगे
आपको सूचित करना है कि आल इंडिया युथ फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग ज़ूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुई थी।
मीटिंग को नौजवान एवं छात्रों के संगठन के इंचार्ज राज्य सभा मेंबर का० विनय विस्वाम ने भी संबोधित किया अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का० आफताब आलम खान ने की, संचालन का० तिरुमलई ने किया।
मीटिंग में तय किया गया कि आगामी 17 जून2020 को राष्ट्र ब्यापी विरोध दिवस निम्नलिखित माँगो को लेकर किया जाएगा। जिसमें प्रमुख मांगे निम्नलिखित हैं:-
1 सभी गरीब परिवारों को 10000 प्रति माह आगामी 3 माह तक दिया जाए।
2आल इंडिया मेडिकल एग्जाम में ओ बी सी को 27% आरक्षण दिया जाय जो समाप्त कर दिया गया है।
3 कॅरोना के समय जो भी प्राईवेट हॉस्पिटल काम कर रहे है उनका राष्ट्रीयकरन किया जाए
4सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण बंद किया जाय
5 सम्पूर्ण भारत मे " भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना लागू की जाए
6 सभी के बिजली के बिल, टेलीफोन एवं ई एम आई माफ किया जाए
7 दलित , मुस्लिम, ओ बी सी का उत्पीड़न बंद किया जाए एवं CAA/NPR/NRC के आंदोलनकरियो की गिरफ्तारियां में रोक लगाई जाए एवं जेल में बंद सभी आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए।
8 उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाले की सी बी आई जांच कराई जाए ।
आपक साथी
कामरेड विनय पाठक का० नीरज यादव
( संयोजक) (सहसंयोजक)
9415153183 7379644499
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें