*आज दिनांक 14-06-2020 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपदमे में*



           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
बलरामपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डॉ0 राकेश सिंह द्वारा डीजीपी यू0पी0 महोदय के निर्देशानुसार नव गठित आधुनिक बीट सिस्टम  व अपहरण के मुकदमों में बरामद हुई अपहृताओं की सुरक्षित अभिरक्षा हेतु One Stop Centre का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया । 
जनपद के 13 थानों में 137 बीटों का गठन करके प्रत्येक बीट में 2 बीट पुलिस ऑफिसर्स (BPOs) तैनात किए गए हैं BPOs के निम्न कार्य होंगे |
1. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और पुलिस सहयोगी संभ्रांत लोगों से संपर्क स्थापित करना और उनका विवरण एकत्र करना।
2. सक्रिय और पेशेवर अपराधियों का विवरण एकत्र करना और उनकी निगरानी करना।
3. बीट क्षेत्र में हुई घटनाओं की बीट सूचना लिखवाना।
4. चेकिंग और गश्त।
5. कोर्ट प्रोसेसेस का तामीला।
6. कोरोना की जागरूकता सम्बन्धी मुनादी।
7. विभिन्न प्रकार के सत्यापनों में भौतिक सत्यापन आख्या तैयार करना ।
8. कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर QRT का कार्य करना।
 डीआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि पुरानी बीट प्रणाली को अपग्रेड करते हुये नई बीट प्रणाली के माध्यम से हम अपराधियों के सम्बन्ध में लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त कर उनके विरुद्द कार्यवाही कर अपराध को नियंत्रित कर पायेंगे | नई बीट प्रणाली से जनपद की सुरक्षा व्यवस्था,कानून व्यवस्था,न्याय सम्बन्धी कार्यों, थाना क्षेत्र की निगरानी आदि को और अधिक बेहतर ढंग से कर पायेंगे | 
 अपहरण के मुकदमों में बरामद हुई अपहृताओं की मेडिकल परीक्षण होने एवं 164 CrPC का बयान दर्ज होने तक की अवधि में सुरक्षित अभिरक्षा हेतु जनपद के संयुक्त चिकित्सालय में जीर्णोद्धार के उपरांत स्थापित किये गए One Stop Centre का डीआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया । इस सेंटर में पीड़िताओं के लिए सभी दैनिक उपयोग के आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*