*यूपी 112 पर सूचना मिली कि गैसड़ी से पचपेड़वा जाने वाले हाईवे मार्ग के किनारे कोह डोरा गांव के पास एक मानव खोपड़ी कंकाल पढ़ी हुई*
रिपोर्ट सुरेश. कनौंजिया गोण्डा
बहराइच,उत्तर प्रदेश। यूपी 112 पर सूचना मिली कि गैसड़ी से पचपेड़वा जाने वाले हाईवे मार्ग के किनारे कोह डोरा गांव के पास एक मानव खोपड़ी कंकाल पढ़ी हुई मिली जिस पर यूपी 112 तथा कोतवाली गैसड़ी कि पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मानव खोपड़ी को कब्जे में लेकर आसपास खोजबीन की गई तो सड़क के किनारे झाड़ी से पैर के कंकाल कपड़े मोबाइल फोन तथा पर्स बरामद हुआ उसके पर्स में कुछ कागज के टुकड़े बरामद हुए जिस पर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे नंबरों पर फोन करके उसकी पहचान कराई गई पुष्टि पुष्टि करने के बाद पता चला कि शिव कुमार पुत्र स्वर्गीय राम गोपाल निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है सूचना देकर परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया तो परिजनों ने मोबाइल पर्स व कपड़े देखकर मृतक की पहचान की पुष्टि की है वही पचपेड़वा थाना अध्यक्ष ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी जांच जारी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें