*गोंडा : 10,000 =/ रुपये का इनामी घोषित शातिर अपराधी गिरफ्तार ,गोली मारने मे इस्तेमाल की गई पिस्टल व कारतूस बरामद*
गोंडा : दिनांक -09.06.2020 को समय 16.00 बजे दिन को थाना क्षेत्र वजीरगंज के तुर्काडीहा बाजार मे वादी श्री विजय कुमार चौहान पुत्र माता प्रसाद चौहान निवासी ग्राम मेहिया बेलभरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा
को उसके दुकान पर शातिर बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह पुत्र दृगराज सिंह उर्फ टेकई सिंह निवासी ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा ने जान से मारने की नीयत से गोली मार कर घायल कर दिया था
जिससे बाजार मे अफरा तफरी मच गयी थी । जिसके सम्बन्ध मे थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0-150/20 धारा 307,504,506,भा0द0वि0 थाना वजीरगंज गोण्डा पंजीकृत किया गया । उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए आर.के.नैयर पुलिस अधीक्षक जनपद गोंडा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में महेन्द्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने व महावीर सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज जनपद गोंडा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे मय हमराही टीम के दिनांक -11.06.2020 को अभियुक्त की तलाश मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि घटना मे वांछित अभियुक्त ग्राम बंधवा स्थित नहर की पटरी से होकर जाने वाला है ,कि वहा पर घेराबन्दी करके अभियुक्त को ललकारा अभियुक्त कप्तान सिंह उपरोक्त ने पुलिस वालो को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर समय 9:00 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । तथा उसके कब्जे से एक अदद पिस्टल .32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें