*दिल्ली में कोरोना की गंभीर स्थिति / गृह मंत्री अमित शाह ने ऑल पार्टी मीटिंग की; कांग्रेस की मांग- संक्रमितों के परिवारों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएं*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गृह मंत्रालय में चल रही बैठक में आप, कांग्रेस, भाजपा और बसपा के नेता शामिल हैं।
गृह मंत्रालय में चल रही बैठक में आप, कांग्रेस, भाजपा और बसपा के नेता शामिल हैं।
दिल्ली में कोरोना के हालातों पर बीते 24 घंटे में शाह की ये तीसरी मीटिंग थी
कोरोना मरीजों के मिस-मैनेजमेंट पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी
दैनिक भास्कर
Jun 15, 2020, 12:13 PM IST
नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऑल पार्टी (सर्वदलीय) मीटिंग की। बैठक में आप, कांग्रेस, भाजपा और बसपा के नेता शामिल हुए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस ने दो मांगें रखीं। पहली ये कि सभी लोगों को कोरोना जांच की सुविधा मिलनी चाहिए। दूसरी मांग ये है कि जो लोग संक्रमित हैं, उनके परिवारों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएं।
दिल्ली में शाह ने मोर्चा संभाला, केजरीवाल बैक सीट पर
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि अगर कोरोना मरीजों की लाशें कचरे के ढेर में मिल रही हैं तो ये इंसानों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक है। कोर्ट के इस कमेंट का असर ये हुआ कि अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब बैक सीट पर नजर आ रहे हैं।
दिल्ली में महामारी के हालातों पर बीते 24 घंटे में शाह ने सोमवार को तीसरी मीटिंग की। इससे पहले उन्होंने रविवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ करीब डेढ़ घंटे चर्चा की थी। फिर शाम को दिल्ली के सभी मेयर के साथ म्युनिसिपल लेवल की स्ट्रैटजी पर बात हुई। तीनों मेयर ने कहा कि वे कोरोना के केस बढ़ने की स्थिति से निपटने और दिल्ली सरकार को अपनी सुविधाएं देने के लिए तैयार हैं। दिल्ली की
तीनों म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भाजपा की सत्ता है।
शाह-केजरीवाल की मीटिंग में 9 फैसले हुए थे
1. कोरोना टेस्टिंग का रेट दोबारा तय होगा। इसके लिए बनाई गई कमेटी को आज रिपोर्ट देनी है।
2. स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और दूसरे सेल्फ हेल्प ग्रुप के मेंबर्स को हेल्थ वॉलेंटियर बनाया जाएगा।
3. अंतिम संस्कार की नई गाइडलाइन जारी की जाएगी, ताकि लंबा इंतजार नहीं करना पड़े।
4. दिल्ली के छोटे अस्पतालों की मदद के लिए एम्स में हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इस नंबर पर सीनियर डॉक्टर सलाह देंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें