देश उत्तर प्रदेश देशउत्तर प्रदेशगोंडागोंडा: सो रही योगी कि पुलिस पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं 1 सप्ताह से तरबगंज थाने का चक्कर लगा रहा पत्रकार
गोंडा: सो रही योगी कि पुलिस पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं
1 सप्ताह से तरबगंज थाने का चक्कर लगा रहा पत्रकार
गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जमथा निवासी पत्रकार शिवराम पाण्डेय रोज की भांंति 2 जून को पकड़ी बाजार मोटरसाइकिल में तेल डलवाने जा रहे थे कि रास्ते में हमलावर तीन मोटरसाइकिल से आए और घेराबन्दी करके बाजार में रोककर मारने-पीटने लगे। बाजार के लोग दौड़े तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार द्वारा लिखित तहरीर दी गई लेकिन इसके बाद भी इलाकाई पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, जबकि दबंग हमलावर बराबर पकड़ी बाजार में घूम घूमकर गाली गलौज करते रहते हैं तथा उसे धमकाते रहते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें