*05 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार-*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. दिलीप यादव पुत्र रामजीत नि0 दूबे पुरवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. अनिल पुत्र रामेश्वर प्रसाद नि0 महाराजगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. शुभम सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह नि0 सहरौरा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*
01. 05 कि0 400 ग्रा0 नाजायज गांजा।
02.एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस यू0पी0 43 जे0 5187।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-93/19 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट व 207 एम0वी0 ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
*संक्षिप्त विवरण-*
जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राजकरन नय्यर ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व स्वाट टीम को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 16.06.2020 को प्रभारी निरीक्षक कौड़िया व जनपद की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामापुर बैरियर से उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 कि0 400 ग्रा0 नाजायज गांजा व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग अन्य जनपदो से गांजा लेकर आते है तथा गोण्डा व आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करते है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कौड़िया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक कौडिया मनोज सिंह मय टीम।
02. प्रभारी स्वाट अतुल चतुर्वेदी मय टीम।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें