*अवैध पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 03 बोरी अवैध/नकली आशिकी पान मसाला के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*




         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अब्दुल गफ्फार पुत्र इलियास नि0 राजापुरवा विशुनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ।
02. मो0 फिरोज पुत्र अब्दुल गफ्फूर नि0 राजापुरवा विशुनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ।

*बरामदगी-*
01. 03 प्लास्टिक की बोरी में अवैध आशिकी पान मसाला ।
02. 01 बोरी अवैध तंबाकू ।
03. 04 अदद रैपर रोल गुटका / तंबाकू ।
04. 01 अदद बोरी सिलने की मशीन ।
05. 15 पैकेट गोल्डन होलोग्राम ।
06. 01 अदद कच्चा माल/ गुटखा तैयार करने की इलेक्ट्रानिक मशीन ।
07. 11 किलो 200 ग्राम महीन डली ।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 93 / 20,  धारा 419.420 भादवि व 60/63 कापीराइट अधिनियम थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा । 

*संक्षिप्त विवरण-* 
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राज करन नय्यर द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को अवैध पान मसाला व नशीले पदार्थो के बिक्री, भण्डारण व परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे । 
                           उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर बहदग्राम विशुनापुर से  अवैध पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 03 बोरी अवैध आशिकी पान मसाला, 01 बोरी अवैध तंबाकू, 04 अदद रैपर रोल गुटका / तंबाकू, 01 अदद बोरी सिलने की मशीन, 15 पैकेट गोल्डन होलोग्राम, 01 अदद कच्चा माल/ गुटखा तैयार करने की इलेक्ट्रानिक मशीन व 11 किलो 200 ग्राम महीन डली बरामद किया गया तथा मौके से उपरोक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खरगूपुर में उक्त आरोपी अभियक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । 

*गिरफ्तारकर्ता टीम-*
01. व0उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय थाना खरगूपुर गोण्डा ।
02. उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा ।
03. उ0नि0 आशीष कुमार । 
04. का0 मंगल यादव ।
05. का0 अनिकेत गौतम ।
06. का0 विपिन गुप्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*