*वाहन चोरों के अन्तर्परिक्षेत्रीय गैंग का खुलासा चोरी की 02 पिकप व एक बोलेरो बरामद व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज।।गोण्डा ।।दिनाँक 05.06.2020 को वादी श्री दीनानाथ S/O छोटे लाल गोस्वामी निवासी ग्राम भगोहर गोपालपुरवा सडक थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दिया गया कि दिनाँक 4/5-06.2020 समय 02.00 बजे से 07.00 बजे को मध्य अज्ञात चोरो द्वारा वादी की बोलेरो पिकप गाडी सं0-UP.43.T.5693 चोरी कर लेना जिसके सम्बन्ध मे वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0- 147/2020 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पर दिनांक -05.06.2020 को पंजीकृत किया गया था । उक्त चोरी की घटना के खुलासे के लिए श्री आर.के.नैयर पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में श्री महेन्द्र कुमार अपर पुलिस, अधीक्षक जनपद गोण्डा व श्री महाबीर सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज जनपद गोण्डा* के निर्देशन में उक्त टीम ने दिनाँक 18.06.2020 को समय 19.35 बजे संदिग्ध/व्यक्ति की चेकिंग डुमरियाडीह चौराहे से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मु0अ0सं0 147/20 थाना वजीरगंज गोण्डा से सम्बन्धित वाहन पिकप बोलेरो नं0 UP.43.T- 5693 व उसकी निशानदेही पर गोण्डा शहर के स्टेशन से पहले पुराने रिक्शा स्टैण्ड से 01 अदद अन्य पिकप बिना चेचिस/इंजन/रजि0 नंबर के व 01 अदद बोलेरो नंबर UP.40.X.4669 बरामद किया गया । अभियुक्त को मु0अ0सं0 147/20 धारा 379 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 163/20 धारा 41,411,413,414,419,420 भा0द0वि0 में जेल भेजा गया । अभियुक्त ने दौरान पूछताछ बताया कि उसका वाहन चोरो का एक सक्रिय गैंग है । जिसके सदस्य कई जनपदो में घूमकर वाहन चोरी करते है । उसने जनपद बहराइच, जनपद गोण्डा,जनपद सिद्धार्थ नगर में वाहन चोरी करना स्वीकार किया है । इसके पूर्व भी अभियुक्त व इस गैंग के सदस्य जनपद बस्ती,गोण्डा,अम्बेडकर नगर,जौनपुर, आजमगढ आदि जनपदो से वाहन चोरी में जेल जा चुके है । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की तलाश की जा रही है ।
अभियुक्तः-
1. मो0 खादिम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासीग्राम पूरेकरम थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
बरामदगीः-
1. 01 अदद पिकप नंबर UP.43.T- 5693 चेचिस नम्बर MA1ZN2GHKD1M87622 — दिनाँक 4/5.6.20 की रात्रि ग्राम भगोहर गोपालपुरवा सडक से चोरी हुयी थी ।
2.01 अदद बोलेरो नंबर UP.40.X.4669 चेचिस नंबर MA1XB2GHKG5A48015 — दिनाँक 4-5/6/20 की रात्रि में एक घर के सामने खडी कुण्डासर जनपद बहराइच से चोरी हुयी थी ।
3. 01 अदद अन्य पिकप बिना चेचिस/इंजन/रजि0 नंबर –
गिरफ्तारी टीमः-
1.संजय कुमार दूबे प्र0नि0 थाना वजीरगंज गोण्डा
2. निरीक्षक श्री अमित कुमार तिवारी नियुक्ति थाना फखरपुर जिला बहराइच
3. SI श्री अतुल चतुर्वेदी स्वाट टीम गोण्डा
4. का0 अरूण यादव थाना वजीरगंज गोण्डा
5. का0 मनीष दूबे थाना वजीरगंज गोण्डा
6. का0 गगन चन्द्र थाना वजीरगंज गोण्डा
7. का0 रविन्द्र यादव थाना वजीरगंज गोण्डा
8. हे0का0 श्रीनाथ शुक्ला स्वाट टीम गोण्डा
9. का0 मुलायम यादव स्वाट टीम गोण्डा
10. का0 अजीत चन्द्र स्वाट टीम गोण्डा
11. का0 राजेन्द्र यादव स्वाट टीम गोण्डा
12. का0 आदित्य पाल स्वाट टीम गोण्डा
13. का0 ह्रदय नारायण दीक्षित स्वाट टीम गोण्डा
14. का0 अमित कुमार स्वाट टीम गोण्डा
15. का0 राघवेन्द्र प्रताप शाही थाना फखरपुर जिला बहराइच
16. का0 श्यामजी सिंह थाना फखरपुर जिला बहराइच

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*