*थाना कटराबाजार क्षेत्र के अन्तर्गत हुए हत्याकाण्ड का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-**गिरफ्तार अभियुक्त-**01. रंजीत पुत्र रामपाल नि0 ग्राम अम्बोपुर थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी*



                 रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
    दिनांक-19/20.06.2020 की रात्रि रमन बाबू उर्फ बडके निवासी सुखनपुरवा मौजा भदैया थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा की हत्या कर उसके शव को जिगनिया नहर के पास फेंक दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे मृतक की पत्नी उर्मिला देवी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त हत्याकाण्ड के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राजकरन नय्यर ने प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार को कड़े निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में मुकदमा उपरोक्त की विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा गंभीरता पूर्वक करते हुए घटना का शीघ्र अनावरण किया गया। विवेचना के दौरान घटना में अभियुक्त रंजीत उपरोक्त द्वारा घटना कारित किया जाना प्रकाश में आया। अभियुक्त रंजीत उपरोक्त को आज दिनांक 21.06.2020 को दुबाहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में पुरानी रंजिश को लेकर रमन बाबू उर्फ बड़के के पेट में चाकू मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*