तीसरे दिन भी जारी रहा व्यापार मंडल का जागरूकता अभियान

   गोण्डा से खुशबू कनौजिया की रिपोर्ट

  गोण्डाअखिलभारतउद्योग व्यापार मंडल का व्यापारिक जागरूकता अभियान तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन यह अभियान रानी बाजार में चलाया गया। अभियान में रानी बाजार के व्यापारियों को समझाया गया कि पहले ग्राहकों को मास्क दें बाद में अपना सामान बेचे। व्यापारियों की दुकानों में करोना से संबंधित पोस्टर भी लगाए गए एवं ग्राहकों को देने के लिए मास्क भी व्यापार मंडल द्वारा उपलब्ध कराए गए। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि दुकानदारों को समझाया गया कि किस तरह आने वाले ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराने हैं उसके बाद उनके चेहरे पर मास्क सुनिश्चित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना है उसके बाद ही उनको कोई सामान बेचना है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री / जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही दुकानें खोली जाएंगी। जिला अध्यक्ष मनसूर अहमद शमशी ने कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल करोना के बचाव के लिए काम कर रहा है जिससे आम दुकानदार भाइयों एवं जनता को इस महामारी से बचाया जा सके।
 जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, मीडिया प्रभारी किशन राजपाल, जिला कोषाध्यक्ष समाजसेवी कैलाश लधवानी, युवा व्यापारी नेता ऋषभ अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*