चैरिटेबल फाउंडेशन ने लिया संकल्प कोरोना को हराएंगे ,मिलकर हाथ बढ़ाएंगे


         रिपोर्ट :- खुशबू कनौजिया

कोरोना जैसी भयानक महामारी के चलते आज हर कोई किसी न किसी समस्या से जूझ रहा हैl उसी को मद्देनजर रखते हुए हम सब एक चैरिटेबल फाउंडेशन लगातार विगत दो महीने से जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण कर रहा हैl उसी श्रंखला में आज विश्व सेवा चेरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से कमला नगर में जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया lकोरोना जैसी भयानक बीमारी से निपटने के लिए सभी लोग अपने अपने स्तर पर अपना सहयोग दे रहे हैं ,चाहे वह पुलिसकर्मी हो, डॉक्टर्स हो, सफाई कर्मी ,हों या एक सामान्य नागरिक हो l सभी कोरोना वॉरियर्स की सराहना करते हुए हम सब एक चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता पाठक व   हरीश  पाठक ,कृष्णा सारास्वात  ने सभी का उत्साह वर्धन किया l साथ ही भोला नाथ अग्रवाल ,महेश जोहरी, जी सी गुप्ता जो कि समाज उत्थान की हरेक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इस कार्य में भी अपना पूर्ण योगदान दियाl साथ ही विवेक राय ज्यादा जी द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी एक मुहिम में लड़कियों व महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड्स का भी वितरण यहां कराया गया l विश्व सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर सी  के गुप्ता व सुहानी गुप्ता  ने सभी के साथ और सहयोग की सराहना करते हुए प्रत्येक नागरिक से सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पूर्णत पालन करने का निवेदन किया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*